वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में संरक्षा संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे ने राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के उद्देश्य और औद्योगिक संस्थानों में सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षित कार्य-संस्कृति किसी भी उत्पादन इकाई की सफलता का आधार होती है और छोटी लापरवाहियां भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संरक्षा शपथ दिलाई गई।
Tags
trendig

