वाराणसी: आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का 29वाँ दीक्षांत एवं शिष्योपनयन संस्कार समारोह बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक शिष्योपनयन संस्कार संपन्न कराया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव आयुष मंत्रालय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुर्वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुओं और शिष्यों को सम्मानित किया गया तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।आयोजकों के अनुसार समारोह में देशभर से आए 700 से अधिक गुरु और शिष्य शामिल हुए। वक्ताओं ने आयुर्वेद को आधुनिक शोध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
Tags
Trending

