महादेव की नगरी काशी में सुलभ इंटरनेशनल की वाइस चेयरमैन नित्या पाठक के आगमन पर अग्रणी सामाजिक संस्था मैथिल समाज, उत्तर प्रदेश द्वारा उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम चौखंबा, चौक स्थित भारतेन्दु भवन में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष निरसन कुमार झा एडवोकेट, भारतेन्दु हरिश्चंद्र के वंशज दीपेश चन्द्र चौधरी एवं मालिनी चौधरी ने नित्या पाठक को मिथिला संस्कृति के प्रतीक पाग, दुपट्टा और कवि कोकिल विद्यापति के चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
अपने सम्मान से अभिभूत नित्या पाठक ने कहा कि काशी में सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत गर्व और गरिमा की बात है। उन्होंने कहा कि महादेव की इस पावन नगरी में मिथिलांचल के लोगों से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।समारोह के दौरान दिल्ली की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एकता संसनवाल एवं लोकप्रिय हिन्दी-मैथिली लोकगायिका डॉ. सुष्मिता झा को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन गौतम कुमार झा एडवोकेट ने किया। स्वागत दीपेश चन्द्र चौधरी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष निरसन कुमार झा एडवोकेट ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार ज्योति, सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक डॉ. विजय कपूर, सुधीर चौधरी, मनोज मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

