गर्लफ्रेंड को लेकर शक बना वजह, मुरादाबाद में भाई ने बहन की हत्या की

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक इंजीनियर युवक ने अपनी ही बहन की चाकू से करीब 40 वार कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को शक था कि उसकी मां और बहन ने मिलकर उसकी गर्लफ्रेंड से उसका रिश्ता तुड़वा दिया है। इसी गुस्से में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में दोनों भाई-बहन ही मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर युवक ने रसोई से चाकू उठाया और बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहन पर करीब 40 बार चाकू से वार किए। कमरे से लेकर किचन तक खून बिखरा मिला, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बहन की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी मां और बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे दूर कर दिया। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान और गुस्से में था।फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post