वाराणसी:ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण को लेकर “गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” का आह्वान किया है। इसके तहत वाराणसी से लखनऊ तक यात्रा और जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान “जिंदा हिंदू लखनऊ चलें” लिखे पोस्टर भी बांटे जा रहे हैं।शंकराचार्य ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि गाय की रक्षा के लिए “धर्मयुद्ध” की बात करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक विषय भी है।
उन्होंने हिंदू समाज और संतों से बड़ी संख्या में 11 मार्च को लखनऊ पहुंचने की अपील की है। इस दिन लखनऊ में “गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा” आयोजित की जाएगी, जिसमें गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।इस यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में जनसभाएं और बैठकों के जरिए लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि लखनऊ में होने वाली सभा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और समर्थक शामिल होंगे।

