वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।कांग्रेस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले।” उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रहा है।
वहीं शंकराचार्य द्वारा लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी अनुमति देना प्रशासन का काम है। उन्होंने कहा, “जिनको परमिशन देना है वो देंगे, मुझे थोड़ी परमिशन देना है।”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार वरिष्ठ नेता हैं और यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा कि उनके निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए।

