महिला मरीज की मौत के मामले में 14 कर्मी दोषी, BHU ट्रॉमा सेंटर में बड़ी लापरवाही उजागर

वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) स्थित ट्रॉमा सेंटर में एक महिला मरीज की मौत के मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जांच में कुल 14 कर्मियों को दोषी पाया गया है।मामला एक न्यूरो विभाग की मरीज से जुड़ा है, जिसका कथित तौर पर गलत विभाग में ऑपरेशन कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मरीज का इलाज न्यूरो सर्जरी के तहत होना था, लेकिन उसे आर्थोपेडिक (ऑर्थो) ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर सर्जरी की गई। इस बड़ी चूक के चलते मरीज की हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस घटना को गंभीर चिकित्सीय लापरवाही करार दिया है। रिपोर्ट में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।जांच के बाद 14 कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। BHU प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, परिजनों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post