लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में शहरी विकास और तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। राजधानी लखनऊ में एक आधुनिक AI सिटी विकसित की जाएगी, जबकि अयोध्या के विकास के लिए ₹1037 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।सरकार ने साथ ही वाराणसी और मऊ में जमीन खरीदने की योजना को भी मंजूरी दी है, जिससे भविष्य की आवासीय और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।
आवास विकास परिषद के लिए कुल ₹4173 करोड़ का बजट पास किया गया है। इस बजट का उपयोग नई हाउसिंग योजनाओं, शहरी विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा।सरकारी सूत्रों के अनुसार, AI सिटी परियोजना से प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं अयोध्या में मिलने वाली राशि से पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इन योजनाओं से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और राज्य को तकनीकी और शहरी विकास के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।


