दालमंडी क्षेत्र में 16 मकानों को जर्जर घोषित, नगर निगम ने जारी की नोटिस

वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में नगर निगम ने 16 मकानों को जर्जर घोषित करते हुए उनके मालिकों को नोटिस जारी किया है। इन भवनों को असुरक्षित मानते हुए निगम ने संबंधित लोगों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन मकानों की स्थिति काफी खराब है और किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसे में भवन मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द स्वामित्व और संरचना से जुड़े सभी जरूरी कागजात निगम में प्रस्तुत करें, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दालमंडी क्षेत्र में 23 जर्जर मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। निगम का कहना है कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे खतरनाक भवनों की पहचान कर कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग इसे सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं, वहीं कई प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास की मांग उठाई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post