मुआयथाई टीम सेलेक्शन ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन, नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

अमन सेंट्रल स्कूल, होलापुर (वाराणसी) में आयोजित उत्तर प्रदेश मुआयथाई टीम के सेलेक्शन ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ट्रायल में कुल 25 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।चयनित सभी खिलाड़ी आगामी 1 से 4 जून तक हल्द्वानी (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली नेशनल यूथ मुआयथाई चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत में उत्साह का माहौल है और सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।सेलेक्शन ट्रायल कैंप के सफल आयोजन में जयप्रकाश यादव, संतोष कुमार राय, हिमांशु विश्वकर्मा, दिनेश कुमार प्रजापति, श्याम विकास मौर्य सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं स्कूल के डायरेक्टर चेत सिंह जी का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।इस संबंध में जानकारी सैयद इमरान हुसैन द्वारा दी गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post