फरार अभियुक्त के पैसों से संचालित शराब की दुकान सीज, आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा इलाके में शनिवार देर रात आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंग्रेजी शराब की दुकान को सीज कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई।जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान यह सामने आया कि फरार अभियुक्त शुभम जायसवाल द्वारा अवैध रूप से धन निवेश कर वाराणसी में विभिन्न लोगों के नाम पर कई शराब की दुकानें संचालित कराई जा रही थीं। इसी क्रम में कज्जाकपुरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को सीज किया गया, जिसका लाइसेंस उषा देवी के नाम पर था।

कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली दयाशंकर सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। टीम ने दुकान को सील करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों में शामिल अन्य दुकानों और संबंधित लोगों की भी जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post