दीनबंधु मंदिर में सजा भव्य श्याम दरबार, भजनों की पर झूमे श्रद्धालु

कबीरचौरा गोलादीनानाथ स्थित ‘दिनबंधु’ मंदिर में खाटू श्याम बाबा का भव्य ‘श्याम दरबार’ सजाया गया। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।कार्यक्रम की शुरुआत कर्तल और डमरू की ध्वनि के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बाबा श्याम का आकर्षक दरबार, मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग, पावन ज्योति, हनुमान चालीसा पाठ और भजनों की प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। दरबार को सुगंधित फूलों से सजाया गया था, वहीं रजत मुकुट और रत्नजड़ित पोशाक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

हनुमान चालीसा पाठ के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) से आए भजन गायक अभिषेक माहेश्वरी और देवघर (झारखंड) से विक्की शर्मा ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया और अन्नपूर्णा सेवा के तहत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और भजन गायकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। आयोजन श्री श्याम दरबारी मंडल के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें मंडल प्रमुख अतुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, प्रधानमंत्री सौरभ अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post