खोजवा में अंबेडकर जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

खोजवा स्थित बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम के आवास पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को याद किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि आज बाबा साहेब का पर्व हर वर्ग के लोग मना रहे हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है। वक्ताओं ने अंबेडकर के बताए समानता, शिक्षा और अधिकारों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से मनोज कुमार गौतम, नंद किशोर पटेल, अनिल कुमार, रवि प्रकाश और समाजसेवी अश्वनी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि छोटे बालक आदित्य नारायण ने केक काटकर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।



Post a Comment

Previous Post Next Post