सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वाग्देवी मंदिर में बुधवार को शास्त्रार्थ सभा का आयोजन किया गया। यह मासिक कार्यक्रम है, जिसमें छात्रों को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाता है।सभा में दर्जनों छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर विश्व में बढ़ते युद्ध और तनाव को लेकर चिंतन करना और शास्त्रार्थ के माध्यम से समाधान की दिशा में संवाद स्थापित करना रहा।इस अवसर पर सभाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, प्रो. महेंद्र पांडेय, प्रो. विजय पांडेय, डॉ. कृपाविल्वैश शर्मा, डॉ. श्रवणदास, डॉ. नितिन आर्य और दुष्यंत मिश्रा सहित कई विद्वान एवं छात्र उपस्थित रहे।
Tags
Trending

