VIMS इंश्योरेंस एंड मल्टी सर्विसेज कार्यालय का भव्य विस्तार, एक ही छत के नीचे मिलेंगी वित्तीय सेवाएं

रथयात्रा क्षेत्र स्थित VIMS वाराणसी इंश्योरेंस एंड मल्टी सर्विसेज कार्यालय का भव्य विस्तार समारोह धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पं. श्रीकांत मिश्रा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से हुई।

इस अवसर पर संस्था के अधिष्ठाता अभिषेक भट्टाचार्य और कंचन भट्टाचार्य ने बताया कि विस्तारित कार्यालय में जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, म्यूचुअल फंड, एसआईपी, स्टॉक्स, वाहन व फायर बीमा, पीएमएस, एफडी और विभिन्न प्रकार के लोन जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही लोगों को एजेंट बनकर अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर भी दिया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, दीपक बजाज, डॉ. दीपाली गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post