वैश्विक गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच GAIL (India) Limited ने वाराणसी में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार को तेज किया है। इसी क्रम में एक और होटल को PNG आपूर्ति से जोड़ दिया गया, जो सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
अब तक होटल एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था, जहां हर महीने 30-35 सिलेंडरों की खपत होती थी। PNG कनेक्शन मिलने के बाद होटल को निर्बाध आपूर्ति, बेहतर सुरक्षा, कम संचालन लागत और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन का लाभ मिलेगा। साथ ही सिलेंडर भंडारण और परिवहन की समस्याओं से भी राहत मिलेगी। PNG आपूर्ति का उद्घाटन महाप्रबंधक (वाराणसी) सुशील कुमार ने किया, इस दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Tags
Trending

