वाराणसी के जैतपुरा में भीषण आग, 12 झोपड़ियां जलकर राख — सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

जैतपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बगवानाला के पास स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान इलाके में रखे छोटे-छोटे गैस सिलेंडरों के फटने की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे दहशत और बढ़ गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घंटों में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब 12 झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थीं।

आग से उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण आग को और फैलने से रोक लिया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इंद्रजीत वर्मा, अग्निशमन अधिकारी ने कहा “सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आग काफी विकराल थी, लेकिन समय रहते नियंत्रण पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।” क्षेत्रीय नागरिक ने कहा “अचानक आग लगी और तेजी से फैल गई। सिलेंडर फटने से डर और बढ़ गया। दमकल टीम ने आकर स्थिति संभाली।”



Post a Comment

Previous Post Next Post