गंगा सप्तमी पर ललिता घाट पर भव्य अनुष्ठान, वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ माहौल

गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर ललिता घाट पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के तत्वावधान में प्रातःकाल भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान अर्चकों, विद्वान शास्त्रियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वैदिक परंपराओं के अनुरूप मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और आचार्यों के निर्देशन में विधिपूर्वक पूजा से हुई। इसके बाद शास्त्रोक्त विधि से मां गंगा का अभिषेक किया गया, जिसमें गंगाजल, दुग्ध, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्रियों के साथ श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। पूरे घाट क्षेत्र में वैदिक ध्वनियों और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई।अभिषेक के उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान मां गंगा के विग्रह का पूजन एवं आरती भी विधिवत संपन्न की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा और भगवान विश्वनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post