जमीन खरीदने पर रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

चोलापुर थाना क्षेत्र में जमीन खरीदने को लेकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पप्पू कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित के अनुसार, उन्होंने देवानन्दपुर क्षेत्र में ग्राम गोसाईपुर पटखौली स्थित आराजी संख्या 29 में लगभग ढाई बिस्वा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि 16 अप्रैल की सुबह गांव के सूरज पाठक और हिमांशु यादव समेत अन्य लोगों ने उन्हें फोन कर बाईपास नहर के पास बुलाया, जहां ₹2 लाख की रंगदारी मांगी गई।

पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में भी जमीन खरीदने पर रंगदारी देने का दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



Post a Comment

Previous Post Next Post