मिर्जापुर में अधिवक्ता व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने अधिवक्ता और ग्राम प्रधान रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह सुबह टहलने के लिए निकले थे और घर लौटते समय पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैलहै। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में घेराबंदी की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post