स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ऑडियो मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वाराणसी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने ऑडियो मैसेज भेजकर संत को धमकाया और कहा कि “जैसे अतीक अहमद को मारा गया, वैसे ही तुम्हें भी मारना है।”

पुलिस के मुताबिक, वायरल ऑडियो में आरोपी ने करीब 33 बार गालियों का भी इस्तेमाल किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो की जांच कराई जा रही है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद संत के समर्थकों में नाराजगी है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post