वाराणसी: थाना फूलपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या–4, वाराणसी के आदेश पर की गई।पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को उ0नि0 सत्यजीत सिंह (चौकी प्रभारी कठिराव), उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 रंजीत यादव तथा उ0नि0 रामसिंह यादव और उनकी टीम ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा। ये अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में वांछित थे, जिनमें मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शहजाद, विनोद तिवारी, विरेन्द्र कुमार, भैयालाल कनौजिया और दीपक सिंह शामिल हैं, जो थाना फूलपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

