अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के शहरों में भी दिखने लगा है। वाराणसी सहित कई जगहों पर गैस की किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारी इससे ज्यादा परेशान हैं।कई स्थानों पर लोग मजबूरी में कोयले के चूल्हे का सहारा लेकर काम चला रहे हैं। इस बीच गेल गैस ने राहत देने के लिए शहर में पाइपलाइन गैस कनेक्शन को तेजी से चालू करना शुरू कर दिया है।हाल ही में सारनाथ स्थित कुष्ठ आश्रम में गैस पाइपलाइन सक्रिय की गई है।
गेल गैस के जनरल मैनेजर सुशील कुमार के अनुसार अब तक करीब 150 कमर्शियल उपभोक्ताओं—जिनमें होटल, रेस्टोरेंट और आश्रम शामिल हैं—को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। साथ ही सामने घाट के अपना घर आश्रम और सारनाथ क्षेत्र में भी हाल ही में गैस सुविधा शुरू की गई है।कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के यहां पाइपलाइन तो है लेकिन कनेक्शन चालू नहीं हुआ है, वे जारी बारकोड, लैंडलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

