काशी की गलियों में आशीष विद्यार्थी का देसी अंदाज़, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद सड़क किनारे टमाटर चाट का स्वाद लिया

आशीष विद्यार्थी हाल ही में काशी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद अभिनेता ने शहर की सड़कों पर आम लोगों के बीच समय बिताया।इस दौरान आशीष विद्यार्थी सड़क किनारे खड़े होकर टमाटर चाट का स्वाद लेते नजर आए। उन्होंने इस पूरे अनुभव का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अभिनेता ने काशी की जीवंतता की तारीफ करते हुए कहा कि यह शहर ऊर्जा, संस्कृति और जीवन से भरपूर है। उन्होंने स्थानीय खान-पान और लोगों के आत्मीय व्यवहार को भी खास बताया।आशीष विद्यार्थी का यह सहज और आम जीवन से जुड़ा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post