मिर्जामुराद में महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई, अपहृत किशोरी बरामद

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर एक अपहृत किशोरी को बरामद किया। पुलिस टीम किशोरी को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई।जानकारी के अनुसार, पालघर जनपद के वालीव थाने की पुलिस टीम मामले की जांच के सिलसिले में वाराणसी पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से मिर्जामुराद क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस मिर्जामुराद थाना पहुंची, जहां किशोरी की बरामदगी से संबंधित आवश्यक लिखापढ़ी और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पुलिस टीम किशोरी को अपने साथ महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।स्थानीय पुलिस के अनुसार, पूरे मामले में आगे की कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post