लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस सीजन की अब तक की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई है, जहां तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और लू के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके।
गर्मी का असर रोजमर्रा की घटनाओं में भी देखने को मिल रहा है। एक चौंकाने वाली घटना में चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।उधर, चिड़ियाघरों और वन्यजीव संरक्षण केंद्रों में जानवरों को भी गर्मी से राहत देने के प्रयास किएरहे हैं। एक हाथी को बार-बार नहलाया जा रहा है, ताकि उसे भीषण गर्मी से बचाया जा सके।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की संभावना कम जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

