बरेका ने रचा नया इतिहास: 572 रेल इंजनों का रिकॉर्ड निर्माण, महाप्रबंधक ने दी टीम को बधाई

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में 572 रेल इंजनों का निर्माण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है, जो बरेका की तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।गुरुवार को महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कार्यशाला पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला परिसर में नव-निर्मित उद्यान का उद्घाटन भी किया।

20% उत्पादन वृद्धि, प्रति दिन 1.9 इंजन निर्माण

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उपलब्ध कार्य दिवसों के आधार पर बरेका ने प्रतिदिन औसतन 1.9 रेल इंजनों का निर्माण किया।

558 विद्युत इंजन, लक्ष्य से अधिक उत्पादन

वित्तीय वर्ष में कुल 558 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य 553 से अधिक है। इनमें शामिल हैं:WAG-9 : 401 WAP-7 : 143 WAP-7 (अमृत भारत) : 14

निर्यात और गैर-रेलवे क्षेत्र में भी उपलब्धि

बरेका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 रेल इंजनों का निर्यात मोजाम्बिक को किया। इसके अलावा गैर-रेलवे ग्राहकों के लिए 4 डीजल इंजनों का निर्माण भी किया गया।


अब तक 11,259 इंजनों का निर्माण

स्थापना से मार्च 2026 तक बरेका द्वारा कुल 11,259 रेल इंजनों का निर्माण किया जा चुका है, जिनमें 2,925 विद्युत इंजन शामिल हैं।इन-हाउस निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति संस्थान ने विभिन्न घटकों के निर्माण में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं:विद्युत शेल निर्माण में 93% वृद्धिएचएचपी टर्बो ओवरहॉलिंग में 20% वृद्धि पावर असेंबली में 186% वृद्धि वाटर पंप असेंबली में 482% वृद्धि

2026–27 के लिए 642 इंजनों का लक्ष्य

रेलवे बोर्ड ने अगले वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बरेका को 642 विद्युत रेल इंजनों के निर्माण का लक्ष्य दिया है, जिसमें 166 अमृत भारत (WAP-7) इंजन शामिल हैं।

पर्यावरण संरक्षण की पहल

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक ने कार्यशाला परिसर में बने नए उद्यान का उद्घाटन किया, जो हरित कार्य संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बरेका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने इस उपलब्धि का श्रेय कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम बरेका भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और भारतीय रेल के विकास में अहम योगदान देती रहेगी।इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post