वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के दौरे के दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि “पूरी दुनिया में जहां युद्ध जैसे हालात हैं, वहीं भारत में खेल और सामान्य गतिविधियां चल रही हैं, जो देश की स्थिरता और मजबूती को दर्शाता है।”
चुनाव को लेकर बड़ा दावा
उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वही परिणाम देखने को मिलेगा, जैसा हाल ही में बिहार में हुआ था।
विपक्ष पर कड़ा प्रहार
बीजेपी सांसद ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष को पता भी नहीं चलेगा कि कब उनकी ‘टोटी’ बंद हो जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि देश विरोधी सोच रखने वाली पार्टियों की स्थिति इतनी कमजोर हो जाएगी कि उन्हें विपक्ष में बैठने की जगह भी नहीं मिलेगी।
नियम-कानून के तहत राजनीति की बात
मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी नियम और कानून के तहत राजनीति करती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है।उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

