वाराणसी में बड़ा हादसा टला: कोतवाली थाने के सामने टूरिस्ट बस पर गिरा पेड़ की डाल

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली थाने के ठीक सामने एक पेड़ की भारी डाल अचानक टूटकर सड़क से गुजर रही एक टूरिस्ट बस पर गिर गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बस में यात्री मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ की जर्जर हालत को लेकर पहले भी आशंका जताई गई थी। इसके बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह हादसा हुआ।सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बस को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।इस घटना ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की छंटाई की जाती, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।


Post a Comment

Previous Post Next Post