बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी(BHU) के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने प्राक्टोरियल बोर्ड के अंदर लिए जा रहे छात्र विरोधी फैसलों को मुख्य वजह बताया है।डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड के भीतर लगातार ऐसे निर्णय लिए जा रहे थे जो छात्रों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन परिस्थितियों में पद पर बने रहना उनके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं था, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा देने का फैसला किया।
इस घटनाक्रम के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की प्रतिक्रिया सामने आई है। कई छात्र संगठनों ने उनके फैसले का स्वागत किया हैइसे छात्रों के समर्थन में उठाया गया साहसिक कदम बताया है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से वे प्रशासन के कुछ निर्णयों का विरोध कर रहे थे।फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस इस्तीफे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, इस मामले ने एक बार फिर BHU के प्राक्टोरियल सिस्टम और छात्र-प्रशासन संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

