काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का स्थायीकरण की मांग को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होने पर कर्मचारियों में निराशा देखी जा रही है।
प्रदर्शन के तहत मधुबन गार्डन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिल रहा है।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Tags
Trending

