राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में विदाई समारोह, 120 छात्राओं को मिला ऑफर लेटर

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक वाराणसी में डिप्लोमा अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए फेयरवेल 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फैशन शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस अवसर पर लगभग 120 छात्राओं को विभिन्न कंपनियों से चयनित होने पर ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों व संस्थान के प्रति आभार जताया।प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पलक व निशा ने किया, जबकि अंत में आभार ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।



Post a Comment

Previous Post Next Post