नगवा वार्ड स्थित रविदास मंदिर परिसर में नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सीमा अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं।
शिविर में वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के सहयोग से डॉ. अजय मौर्या व उनकी टीम ने करीब 80 लोगों की आंखों की जांच की और जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए।संस्था अध्यक्ष ममता ने नेत्रदान व आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Tags
Trending

