काशी विश्वनाथ मंदिर के अंतर्गत मां अन्नपूर्णा क्षेत्र, गोदौलिया में गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शम्भू शरण रहे, जिन्होंने कुल 157 पाइप कनेक्शन का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शम्भू शरण का स्वागत गेल इंडिया कंपनी के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र व माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार, गौरीशंकर मिश्रा सहित गेल इंडिया कंपनी के दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पीएनजी गैस को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोत बताते हुए इसके उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस पहल से मां अन्नपूर्णा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों एवं प्रतिष्ठानों को अब सुविधाजनक और सुरक्षित गैस आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।

