वाराणसी: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी(BHU) की रिसर्च टीम ने स्ट्रॉबेरी-फोर्टिफाइड दही तैयार किया है, जो हृदय रोगियों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है।रिसर्च टीम के प्रमुख प्रो. दिनेश चंद्र राय के अनुसार, इस उत्पाद में स्ट्रॉबेरी के एंटीऑक्सीडेंट्स और दही के प्रोबायोटिक्स का संयोजन किया गया है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
उन्होंने बताया कि इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और यह 31वें इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हो चुका है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह फोर्टिफाइड दही कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। टीम अब इसे बड़े स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
Tags
trendig

