वाराणसी के नई सड़क–सूरज कुंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में एक छोटे बालक को आवारा कुत्तों के झुंड ने दौड़ा-दौड़ा कर काट लिया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक सड़क पर खेल रहा था तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचाया और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम वाराणसी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनका टीकाकरण करने और सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

