वाराणसी: राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनों नेताओं के पुतलों को चूड़ियां पहनाईं और बाद में उनका दहन किया।
महिला मोर्चा की पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की नीतियां और बयानबाजी जनहित के खिलाफ हैं। इसी के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां पहनाकर उन्हें “कमजोर नेतृत्व” का प्रतीक बताया गया।कार्यक्रम के अंत में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि इस तरह के आंदोलन आगे भी जारी रहेंगे और जनता के मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
Tags
trendig

