भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरायमोहना से आदि केशव घाट तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 8 दीनापुर क्षेत्र स्थित सरायमोहना के निषाद गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान चिरईगांव मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र निषाद एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मीडिया से बातचीत में सुरेंद्र निषाद ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा पार्टी की स्थापना की गई थी, जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष यह दिन स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ काशी, सुंदर काशी” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। साथ ही, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया।इस अभियान में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

