भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में  उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर वार्ड नंबर 33, करौंदी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा क्षेत्रीय पार्षद श्याम भूषण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने स्वयं श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल संगठन के इतिहास को स्मरण करने का दिन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post