भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनका कुशलक्षेम जाना गया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रदीप अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे आगे भी समाज के प्रति इसी तरह कार्य करते रहेंगे।
Tags
Trending

