पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना कोतवाली पुलिस कमिश्नरेट के जीर्णोद्धारित भवन का विधि-विधान से पूजन-पाठ कर उद्घाटन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से इस भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुगम एवं आधुनिक बनाया जा सकेगा।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने परिसर का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग एवं जनसेवा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव हरी मीणा, गौरव बसंवाल, विजय प्रताप सिंह, अतुल अंजान त्रिपाठी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए स्वरूप में तैयार हुए थाना परिसर की सराहना की और इसे जनता के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Tags
Trending

