वाराणसी में स्मार्ट बिजली मीटर और प्रीपेड मीटर के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदारप्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट और प्रीपेड मीटर आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों में बिल अधिक आ रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रशासन की ओर से मामले पर विचार करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Tags
trendig

