पंचकूला में एक सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वाराणसी निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिन के समय किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था, जो रात में हिंसक रूप ले लिया।
रात के समय आरोपी ने सब्जी विक्रेता पर हमला कर दिया और उसके सीने पर चाकू से दो वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में दिन के झगड़े को ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Tags
trendig


