बरेका में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह, 31 कर्मचारी सम्मानित

बनारस रेल इंजन कारखाना में   वार्षिक विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लाल जी चौधरी द्वारा स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बरेका की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्य के लिए 31 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, साथ ही विभिन्न विभागों को हाउसकीपिंग, कार्य प्रणाली, संरक्षा, सेवा और स्टॉकिंग सहित कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत वर्ष 2025-26 में 572 लोकोमोटिव निर्माण (लगभग 20% वृद्धि) को बड़ी उपलब्धि बताया और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, आलोक अग्रवाल, मुक्तेश मित्तल, शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. देवेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post