सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल की गौरा बाजार स्थित शाखा में जी.के. प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम पवन गुप्ता, एडीजे विनोद कुमार तथा सुनील कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने तथा विद्यालय व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रविनंदन तिवारी, प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी, सुनील कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

