प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले BLW परिसर का उच्चस्तरीय निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के तहत भारत के माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रशासनिक एवं यातायात व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास द्वारों का निरीक्षण करते हुए भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगमन एवं प्रस्थान मार्गों का भी सूक्ष्म परीक्षण किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सीसीटीवी कवरेज को मजबूत करने और सुरक्षा कर्मियों की प्रभावी तैनाती पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा योजना की समीक्षा की और आपसी समन्वय तथा त्वरित संचार व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।अतिरिक्त हेलीपैड, पार्किंग क्षेत्र, वीवीआईपी एंट्री और ड्रॉपिंग जोन का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रहें, जिससे कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित हो सके।शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष यातायात योजना लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अंतर्गत डायवर्जन, पार्किंग प्रबंधन और आपातकालीन मार्गों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post