आईपीएस अजय पाल शर्मा बने चुनाव ऑब्जर्वर, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान की बड़ी जिम्मेदारी

आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक अहम फैसला लेते हुए यूपी कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उनकी तैनाती ऐसे समय में की गई है जब राज्य का चुनावी माहौल संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।अजय पाल शर्मा वर्तमान में प्रयागराज में जॉइंट पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और उन्हें कठिन परिस्थितियों में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाना जाता है। अपने सख्त और परिणाममुखी कार्यशैली के चलते वे पुलिस महकमे में ‘सिंघम’ के नाम से भी चर्चित हैं।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के संवेदनशील चुनावी परिदृश्य को देखते हुए उनकी क्षमता और अनुभव पर भरोसा जताया है। उनकी जिम्मेदारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना होगी।प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी।अब देखना होगा कि बंगाल के चुनावी रण में यूपी के इस जांबाज अधिकारी की रणनीति किस तरह असर दिखाती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post