वाराणसी: शहर में अवैध गैस भंडारण और कालाबाज़ारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 200 से अधिक भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। यह सिलेंडर एक बंद पड़े पेट्रोल पंप में छिपाकर रखे गए थे, जहां से इन्हें ब्लैक में बेचा जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मिर्जापुर की एक गैस एजेंसी से जुड़ा हुआ है। एजेंसी द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई थी।
सूचना मिलने पर प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा और भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच जारी है।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी या अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
