काशी में गंगा यात्रा के दौरान नाविकों की पार्टी, बीयर और डीजे पर डांस का वीडियो वायरल

वाराणसी | काशी में गंगा नदी के बीच नाविकों द्वारा बीयर पीने और डीजे की धुन पर डांस करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह समूह बाधवा लेकर अदलपुरा धाम जा रहा था, तभी नाव पर ही जश्न शुरू कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर मौजूद लोगों ने खुलेआम बीयर का सेवन किया और तेज आवाज में डीजे बजाकर नाचते रहे। इस दौरान गंगा नदी में अन्य श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों ने धार्मिक आस्था और मर्यादा के बीच इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post