गोरखपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां क्लब संचालक के बेटे ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपने फार्महाउस पहुंचा था। वहां पहुंचने के बाद उसने किसी को फोन किया और बातचीत के कुछ ही देर बाद पिस्टल से अपने मुंह में गोली मार ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल कर रही है।परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Tags
trendig

